एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यूपी: 10 हजार दो और जमकर करो नकल

तरुण प्रताप सिंह/अलीगढ़ Updated Wed, 03 Apr 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

यूपी बोर्ड में छात्रों से वसूली कर करोड़ों का धंधा करने वाले नकल माफिया ने अब ग्रेजुएशन में उगाही की तैयारी कर ली है। जनपद में 4 अप्रैल से शुरू हो रही डॉ. बीआर अंबेडकर विवि की स्नातक परीक्षाओं में माफिया ने छात्रों से नकल-वसूली का पूरा इंतजाम कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पिछली साल हुई सामूहिक नकल को देखते हुए कॉलेज संचालकों को सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा 25 मार्च को हुए चित्रकला के पेपर के साथ ही लगभग समाप्त हो गईं वहीं, 5 अप्रैल को हिंदी की परीक्षा के साथ ही इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी समाप्त हो रही हैं।

इन परीक्षाओं में प्रशासनिक सुस्ती के चलते माफिया ने छात्रों को नकल कराने के साथ ही जमकर वसूली की। इन परीक्षाओं में उगाही की सफलता से उत्साहित माफिया अब विवि परीक्षाओं को भुनाने में लग गए हैं।
विज्ञापन


माफिया ने प्रति छात्र 10 हजार रुपये नकल के दम पर डिग्री दिलाने का ठेका ले लिया है। वहीं, डिग्री में अच्छी परसेंटेज बनाने के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली आदि राज्यों के छात्र भी परीक्षा देने आ रहे हैं।

वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन पिछली साल हुई सामूहिक नकल से काफी गंभीर है। प्रशासन ने इस बार नकल होने पर परीक्षा केंद्र डिबार करने तक के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है।

यह है हाल
प्रति छात्र 10 हजार रुपये में नकल का ठेका
जनपद में करीब 6 राजकीय डिग्री कॉलेज हैं
कुल 3 सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेज अलीगढ़ में
करीब 31 वित्तविहीन डिग्री कॉलेज जनपद में
अतरौली तहसील में ही हैं 12 डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें