एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चैटिंग से परवान दोस्ती को धोखा, प्रेमी ने रचाई शादी

Amroha Updated Sun, 30 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमरोहा। सोशल साइट पर एक युवक के प्रेमजाल में फंसी दिल्ली की एक युवती प्रेमी के फरेबी निकलने पर खुदकुशी पर आमादा है। शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने धोखा देने वाले युवक की तलाश में उसके घर छापा मारा लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। प्रेमी ने चैटिंग से रिश्ते बनाकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर बाद में मेरठ की दूसरी लड़की से शादी रचा डाली। लेकिन युवक फरार है। धोखा खा चुकी प्रेमिका उसके खिलाफ कार्रवाई कराने को अड़ी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट के बढ़ते चलन ने दिल्ली की एक और युवती को प्रेमजाल में फंसाकर धोखा खिला दिया। फेसबुक के जरिए यह युवक को दिल दे बैठी। उससे मिलना-जुलना भी हुआ, कसमें वादों का दौर भी चला। शादी के लिए किसी भी हद से गुजरने की बात तय हो गई। किंतु युवक फरेबी निकला और फेसबुक से गायब होकर गुपचुप मेरठ में ब्याह रचा आया। दरअसल, सालभर पहले थाना रजबपुर के कटा अलीमपुर गांव के हरीश पुत्र यादराम ने फेसबुक पर आईडी तैयार करके दिल्ली के जीबी रोड पर रहने वाली पूनम से दोस्ती गांठ ली। दोनों के बीच जमकर चैटिंग चली। दोस्ती के रास्ते रिश्ता प्यार में बदल गया। एक दूसरे से मिलने मिलाने का भी दौर चला। इश्क इतना परवान चढ़ने लगा कि साथ जीने मरने की कसमें भी खाते खिलाते रहे। बताते तो यहां तक हैं कि दोनों ने ही दिल्ली और उसके आसपास शहरों में रहकर काफी वक्त गुजारा। लेकिन इसी बीच फेसबुक से हरीश गायब हो गया।
बेहाल पूनम उसके बताए पते पर अपने प्रेमी को खोजती हुई जब तक पहुंचती हरीश मेरठ में ब्याह रचा चुका था। छले जाने से युवती इस कदर टूट गई कि कई दिन से खाना पीना तक छोड़ दिया। वह जान देने पर आमादा हो गई। इधर, परिजनों संग दिल्ली में दरियागंज थाने पहुंच गई। केस दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम शुक्रवार की रात सब इंस्पेक्टर आरपी मिश्रा के नेतृत्व में गांव अलीमपुर पहुंच गई। पता चला हरीश मुरादाबाद की किसी फैक्ट्री में काम करता है। गांव में पूछताछ करने के बाद दिल्ली पुलिस वापस लौट गई। बाहरी पुलिस की आमद से गांव में खलबली मची रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें