कैलसा(अमरोहा)। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के लालूनगला गांव में क्राइम ब्रांच की टीम व हसनपुर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में ले लिया है। हसनपुर पुलिस उससे अभी पूछताछ कर रही है। थाना हसनपुर क्षेत्र के जीहल गांव में स्थित एक फार्म हाउस पर लगभग एक साल पहले चोरों ने 63 लाख रुपये के आभूषण आदि सामान चोरी कर लिया था। सोने की मूर्ति भी चोरी चली गई थी। इलाके की सबसे बड़ी वारदात का पुलिस आज तक खुलासा नहीं कर पाई। अपराध समीक्षा में मामला सामने आने पर पुलिस ने घटना के खुलासे की ओर कदम बढ़ाते हुए फार्म हाउस के सबसे करीबी लालूनगला गांव निवासी युवक को क्राइम ब्रांच के सहयोग से उठा लिया। लालू नगला का यह युवक फार्म हाउस पर खाना बनाता था। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें
किशोरी गई प्रेमी के साथ
कैलसा(ब्यूरो)। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार केे लोगों ने मामले की तहरीर दी है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।