हसनपुर/सैदनगली/बुरावली। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125 वीं जयंती शुक्रवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। सुखदेवी इंटर कालेज में पूर्व शिक्षक विधायक सुभाषचंद शर्मा ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान छात्रा ज्योति गौड़ ने मेरा मत छीनो जीने का अधिकार पिताजी.. गीत गाकर सबके मन को मोह लिया। बाल मेला भी लगाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य परम सिंह, मोहम्मद तारिक खां, श्रीनारायण अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कृष्णा पब्लिक स्कूल ढक्का मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक राजीव कुमार, अरसी, चांदनी, कविता, प्रमोद आदि मौजूद रहे। एचएस पब्लिक स्कूल में निरंजन अग्रवाल, राजीव, प्रधानाचार्य अरूण शर्मा आदि मौजूद रहे। पुरूषोत्तम शरण शांति प्रकाश प्रेमसुधा सरस्वती शिशु मंदिर में भी कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर प्रथमा बैंक के प्रबंधक निर्मल सिंह, प्रधानाचार्य अशोक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। रामसरन एवं सुशीला आनंद हाईस्कूल में अध्यक्ष रविशंकर शर्मा, प्रधानाचार्य निमेश कुमार आदि मौजूद रहे। सरदार बेगम मेमोरियल डिग्री कालेज में निदेशक खुर्रम आजाद खान, मोहम्मद आलम, डा.शाह आलम, डा.नसब उस्मानी, डा. सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। खुशहाल इंटर कालेज सैमला में प्रबंधक रामपाल सिंह, प्रधानाचार्य वीर सिंह आदि मौजूद रहे। जूनियर हाईस्कूल हीसखेड़ा में रूप किशोर त्यागी, कुलदीप कौर, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे। जीडी एकेडमी में वरूण त्यागी, प्रधानाचार्या ब्रज त्यागी आदि मौजूद रहे। लिटिल चिल्ड्रन एकेडमी में ममता गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, ललित त्यागी आदि मौजूद रहे। आरपीएस इंटर कालेज रझोंहा में प्रबंधक राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, महेश सिंह आदि मौजूद रहे। पुरूषोत्तम शरण राममूूर्ति इंटर कालेज में प्रथमा बैंक की तरफ से बाल मेले का आयोजन किया गया। रेशू अग्रवाल उमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। जूनियर हाईस्कूल दौलतपुर नहरी में प्रथमा बैंक की तरफ से बच्चों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर रोहताश सिंह आदि मौजूद रहे। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल शकरगढ़ी में प्रथमा बैंक जयतौली द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रबंधक डीके यादव आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय सैदनगली मेें प्रथमा बैंक द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रबंधक वीके अग्रवाल, कयामुद्दीन, शोभा गुप्ता, सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। दयानंद इंटर कालेज सैदनगली में बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर सचिन गुप्ता, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें