एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाए

Bageshwar Updated Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अल्मोड़ा। प्राथमिक सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित करने एवं मानदेय बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होने से शिक्षा मित्रों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्रांतीय आह्वान पर शिक्षा मित्र संगठन ने तीन दिसंबर से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। शिक्षा मित्र चार दिसंबर को देहरादून में प्रदर्शन करेंगे। संगठन की यहां हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की मांग लंबित है। सरकार के आश्वासन के बाद भी मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। डीएलएड कोर्स के लिए गत जुलाई में नामांकन कराया गया था, परंतु अब तक कार्यशाला आयोजित नहीं हो पाई है और न परीक्षा हुई है। इससे शिक्षा मित्र अपने भविष्य को लेकर आशंकित हैं। टीईटी की छूट के लिए उन्हें न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
उन्होंने ऐलान किया कि तीन दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा और सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित करने का शासनादेश जारी होने पर ही आंदोलन थमेगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह बिष्ट ने चार दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित प्रदर्शन में भागीदारी के लिए ब्लाक इकाईयों से सूची उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवंत कड़ाकोटी, उपाध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट, सचिव उमेश भट्ट, भुवन बिष्ट, रेखा विद्यार्थी, मोहन पांडे, मीडिया प्रभारी प्रकाश पांडे, राजीव मासीवाल आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें