एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने पर दिया जोर

देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

थराली। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेस की बैठक में जनसंपर्क अभियान को बूथ स्तर पर सफल बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही आम चुुनावों में पार्टी के समर्थन में एकजुट होकर काम करने की बात कही गई। बैठक में पूर्व विधायक डा. जीतराम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पिंडरघाटी में अव्यवस्थाएं बढ़ी हैं। घाटी की थराली और नारायणबगड़ तहसीलों में तहसीलदार सहित कई कर्मियों के पद रिक्त हैं। अस्पतालों में डॉक्टर और स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्थाएं अभी तक सरकार नहीं कर पाई है। पेंशन और छात्रवृत्ति के लिए ग्रामीण परेशान हैं। बैठक के बाद कांग्रेसियों ने समस्याओं का ज्ञापन तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, गजेंद्र सिंह, उमेश पुरोहित, अव्वल सिंह, वीरेंद्र सिंह, नवनीत रावत, नरेंद्र सिंह, हरीश पंत, नंदकिशोर पंत, दामोदर प्रसाद और जयवीर सिंह भगत बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें