एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भव भंजन गुण गाऊं, मैं अपने राम को रिझाऊं

Champawat Updated Tue, 24 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लोहाघाट। पौष के प्रथम रविवार से बैठकी होली शुरू हो गई है। मीना बाजार में नगर के प्रमुख व्यवसायी जगदीश खर्कवाल के आवास में हुई बैठकी होली का शुभारंभ साहित्यकार और संगीतकार नवीन उप्रेती ने राग यमन से की। वयोवृद्ध गायक पदमादत्त पुनेठा ने राग काफी में भव भंजन गुण गाऊं, मैं अपने राम को रिझाऊं गीत से अपनी भक्ति भावना प्रदर्शित की। प्रमुख गायक किरन जुकरिया ने राग काफी में ‘मैं ही शिव सुमिरन जिन जाना, सोई तन ब्रह्म समाना’ गाकर वातावरण को भक्ति भाव में सरोबार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक चली इस महफिल में कमल वर्मा, राजू पंत, सुनील पांडेय, गोविंद मुरारी, जगदीश खर्कवाल, प्रधानाचार्य एचएन जोशी, प्रणव शर्मा, मुकेश कलखुड़िया, ललित पांडेय आदि ने भी विभिन्न रागों में गीत प्रस्तुत किए। तबले में संगत शिक्षक रमेश जोशी, संजय पंत, किरन जुकरिया और राजू पंत ने दी। इस मौके पर नवीन जोशी, रमेश पंत, विपिन वर्मा आदि होली के रसिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें