एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टनकपुर-बनबसा में 10 घंटे बत्ती गुल

Champawat Updated Sun, 31 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टनकपुर/बनबसा। लगातार हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त हैं। शुक्रवार रात क्षेत्र में 10 घंटे बत्ती गुल रही। इससे गुस्साए लोगों ने कटौती बंद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन सप्ताह से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रतिदिन छह घंटे बिजली कटौती हो रही है। वहीं लोहियाहेड पावर हाउस में बार-बार खराबी आने से भी घंटों बिजली गुल हो रही है। शुक्रवार को छह घंटे की कटौती के बाद लोहियाहेड पावर हाउस की मशीनों में खराबी आने से चार घंटे और बिजली गुल रही। विभाग के जेई राकेश पांडेय ने बताया कि 11 बजे से 2 बजे तक ऋषिकेश कंट्रोल रूम से कटौती की गई थी, इसके बाद पावर हाउस की रिले खराब हो गई। रुद्रपुर से आई तकनीशियनों की टीम ने इसे बदला। इसके चलते दस घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें