एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रशिक्षण से हासिल अनुभव से करें स्वरोजगार

Champawat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से आयोजित 21 दिनी सामान्य उद्यमिता विकास प्रशिक्षण संपन्न हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि लोहाघाट के ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में हासिल अनुभव का इस्तेमाल स्वरोजगार के क्षेत्र में करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेरोजगार उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आरसेटी की ओर से सार्थक पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक उत्तम सिंह जंगपांगी, जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक जीबी जोशी, खंड विकास अधिकारी केएस नयाल, आरसेटी के निदेशक आरएस रावत, उद्योग विभाग के पंकज चौहान, प्रकाश चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र शर्मा, चंद्रशेखर भट्ट, छविदत्त पांडेय आदि ने प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें