इंक्रीमेंट को लेकर एक फैक्ट्री के निदेशक और श्रमिकों के बीच मंगलवार को हुआ विवाद तूल पकड़ गया है। बुधवार को काम पर आए श्रमिकों को फैक्ट्री का गेट बंद मिला जिस पर उन्होंने गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। श्रमिकों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन उनके साथ नाइंसाफी कर रहा है।
मंगलवार को इस फैक्ट्री के श्रमिकों ने निदेशक शंकर नारायण पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस बारे में प्रशासन से शिकायत भी की गई थी। बुधवार की सुबह श्रमिक दोबारा काम पर गए। लेकिन फैक्ट्री का गेट बंद था। इस पर श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर धरना शुरू कर दिया। बाद में श्रमिकों ने मामले की शिकायत लेवर कोर्ट में की। श्रमिकों का कहना था कि उन्हें बिना कोई नोटिस दिए फैक्ट्री से निकाल दिया गया। जिसके कारण 77 श्रमिक बेरोजगार हो गए। वहीं कंपनी के डायरेक्टर शंकर नारायण का कहना है कि एमडी ने फैक्ट्री बंद करने के आदेश दिए हैं। 17 मई को एमडी आकर समस्या का समाधान करेंगे।