लक्सर। पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। वाहन चोरों से बृहस्पितवार की रात को चोरी हुआ ट्रक तथा एक हाेंडा सिटी कार भी बरामद की गई है। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
शनिवार को एसएसपी राजीव स्वरूप ने लक्सर कोतवाली में पत्रकाराें को बताया कि कस्बे से बृहस्पतिवार की रात को अशोक सिंघल का ट्रक चोरी हो गया था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर के खालापार से दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में दोनों ने अपने तीन अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी थी। पुलिस ने छापे मारकर तीनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़ में आए रिजवान, मुस्तकीम, वाजिद निवासी रामपुर चुंगी गंगनहर तथा वसीम और शावेज निवासी मक्का मस्जिद मुजफ्फरनगर शातिर वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। आरोपियों के कब्जे से अशोक सिंघल का ट्रक बरामद किया गया है जबकि रिजवान के पास से एक होंडा सिटी कार भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि सभी शातिर वाहन चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। आरोपी ट्रक, कार और बाइक चोरी करने में माहिर है। एसएसपी ने पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की है।
युवक गिरफ्तार, लड़की बरामद
लक्सर। लड़की का अपहरण करने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव से 26 जूृन को एक नाबालिग लड़की को एक युवक भगाकर ले गया था। शुक्रवार की रात को परिजनों ने इस मामले को लेकर चौकी का घेराव कर दिया था। पुलिस अधिकारियाें ने तब लड़की की बरामदगी का आश्वासन दिया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक बॉबी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।