भेलकर्मी राहुल कुमार ने प्रेमिका को विशाल मेगा मार्ग से कपड़े खरीदकर दिए थे। मार्ट के कैश काउंटर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से यह खुलासा हुआ है। अभी तक भेलकर्मी का कुछ अता पता नहीं चल सका है। बृहस्पतिवार को चीला की नहर से धामपुर (बिजनौर) की रहने वाली एएनएम का कोर्स कर रही छात्रा का शव बरामद हुआ था।
कनखल की विष्णु गार्डन कालोनी में किराये पर रहकर छात्रा पढ़ाई कर रही थी। 18 नवंबर को चीला से लावारिस अवस्था में बरामद हुई कार से छात्रा और भेलकर्मी राहुल कुमार का पर्स, जूते, मोबाइल फोन बरामद हुए थे। तब इस बात का खुलासा हुआ था इन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस जब जांच में जुटी थी तब सामने आया था कि गायब होने से कुछ घंटों पूर्व प्रेमिका के साथ भेलकर्मी ने विशाल मेगा मार्ट में शॉपिंग की थी और उसे 399 रुपये का एक टॉप दिलाया था। ये सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि भेलकर्मी का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। उसके भी डूबने की आशंका है।