एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षा विभाग छह अप्रैल को मनाएगा ॐप्रवेशोत्सवॐ

Updated Tue, 27 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के 95 आला अफसर गांव-गांव संपर्क अभियान के जरिए छात्रों का चिह्नीकरण करेंगे। छह अप्रैल को ‘प्रवेशोत्सव’ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट स्कूलों में तमाम सुविधाओं के बाद भी लगातार घटती छात्र संख्या से शिक्षा विभाग बेहद चिंतित है। नया शैक्षिक सत्र अप्रैल में शुरू हो रहा है और इस सत्र में शिक्षा विभाग की कोशिश है कि स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाई जाए। छह अप्रैल को शिक्षा विभाग ‘प्रवेशोत्सव’ मनाने की तैयारी में जुटा है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं और अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंप दी हैं।
दो से पांच अप्रैल तक घर-घर संपर्क अभियान में छात्रों का चिह्नीकरण किया जाएगा। छह अप्रैल को ‘प्रवेशोत्सव’ पर स्कूलों को सजाने-संवारने के साथ ही प्रत्येक विद्यालय में प्रतिभा दिवस में तैयार शैक्षिक सामग्री का प्रदर्शन, छात्र-छात्राओं का विद्यालयों में नामांकन, अभिभावकों के साथ विद्यालय विकास योजना पर चर्चा, सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा व अभिभावकों की छात्र-छात्राओं के साथ सामूहिक शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

कोट
निदेशालय से मिले आदेशों के अनुपालन में सीईओ, डीईओ, बीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूरी उम्मीद है कि इस बार स्कूलों में छात्र संख्या में आशातीत बढ़ोतरी होगी।
-एमएस बिष्ट, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक गढ़वाल मंडल।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें