एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फार्म जमा न होने से अधर में लटका छात्रों का भविष्य

Updated Tue, 13 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पौड़ी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल और परीक्षा केंद्र बीजीआर परिसर पौड़ी के बीच तालमेल के अभाव में छात्रों के व्यक्तिगत फार्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। बीजीआर पौड़ी ने कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाने से इंकार कर दिया है। कालेज के इस निर्णय से एक हजार से अधिक व्यक्तिगत छात्र प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल श्रीदेव सुमन विवि ने व्यक्तिगत कोर्स करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर पौड़ी को परीक्षा केंद्र तय किया है। परीक्षा के लिए छात्रों के फार्म जमा होने हैं, लेकिन जब छात्र पौड़ी परिसर फार्म जमा पहुंचे तो कालेज ने फार्म से जमा करने इंकार दिया। इस पर छात्रसंघ सचिव आकाश रावत व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह कालेज पहुंचे और निदेशक डा. एके डोबरियाल को बताया कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल की वेबसाइट पर परीक्षा केंद्र बीजीआर परिसर पौड़ी दर्शाया गया है। इस पर बीजीआर पौड़ी के निदेशक डा. एके डोबरियाल ने छात्र प्रतिनिधियों को स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्र बनाने से कालेज में शैक्षिक व्यवस्था प्रभावित होती है, इसलिए वह पौड़ी परिसर को परीक्षा केंद्र नहीं बना सकते। छात्रसंघ सचिव व एनएसयूआई ने इस मामले में आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें