एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विधायक निधि के प्रस्ताव देने में विधायक लेट-लतीफी

Updated Sun, 17 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

विनोद पोखरियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी। पौड़ी के छह विधायकों में से मात्र कोटद्वार विधायक डा. हरक सिंह रावत और यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी भूषण ही ऐसे विधायक हैं जिन्होंने विधायक निधि के प्रस्ताव सीडीओ को सौंपे हैं। शेष चार विधायकों ने अब तक निधि का एक भी प्रस्ताव सीडीओ आफिस को नहीं सौंपा।
सरकार ने जिले के छह विधायकों को जुलाई में विधायक निधि की 2.75 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की, लेकिन चौबट्टाखाल, श्रीनगर, लैंसडौन और पौड़ी के विधायक ने सीडीओ ऑफिस को अब तक एक भी प्रस्ताव विधायक निधि का नहीं सौंपा। कोटद्वार के विधायक डा. हरक सिंह रावत विधायक निधि के कार्यों को लेकर अधिक सजग नजर आ रहे हैं। उन्होंने 90 लाख की 20 योजनाओं के प्रस्ताव और यमकेश्वर की विधायक रितु खंडूड़ी भूषण ने आठ लाख के तीन प्रस्ताव सौंपे हैं।
विज्ञापन

विधायकों की निधि के प्रति उदासीनता से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में कई जरूरतमंद गांवों व शहरों के विकास की गति भी प्रभावित हो रही है। सीडीओ विजय कुमार जोगदंडे ने जिले के छह विधायकों को दो बार इस संबंध में 30 मई और 10 अगस्त को पत्र भेजे। इसके अलावा समीक्षा बैठकों में भी विधायकों से योजनाओं के प्रस्ताव देने को कहा गया, लेकिन इसके बाद भी प्रस्ताव नहीं दिए गए।
कोट
कोटद्वार और यमकेश्वर से मिले प्रस्तावों पर कार्यदायी संस्थाओं से आगणन मांगा गया है और आगणन प्राप्त होते ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। शेष विधायकों से अभी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए हैं। विजय कुमार जोगदंडे, सीडीओ पौड़ी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें