एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छोटा कैलास को पहला दल रवाना

Pithoragarh Updated Sun, 03 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला। छोटा कैलास (आदि कैलास) यात्रा के लिए पहला दल शनिवार को यहां से रवाना हो गया है। इस दल में 45 सदस्य हैं। जिसमें से आठ महिलाएं हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के समन्वयक के तौर पर राजेश तिवारी एवं होशियार सिंह दल के साथ हैं। प्रबंधक रामनारायण, बची राम आर्य समेत स्थानीय लोगों ने यहां पहुंचने पर दल का स्वागत किया।
निगम अधिकारियों ने बताया कि यात्री धारचूला से 55 किलोमीटर दूर नारायणनगर आश्रम के दर्शन करेंगे। इसके बाद सिरखा पहुंचेंगे। गाला, बूंदी, गुंजी, कुटी होते हुए आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। ये यात्रा यहां से सातवें दिन में आदि कैलाश पहुंचेगी। इस दल के ज्यादातर सदस्य गुजरात और हिमाचल प्रदेश के हैं। सबसे कम उम्र 13 साल की निधि साह भी इस यात्रा दल में हैं। उनकी मां शेफाली साह और पिता वीरेंद्र साह पिछले साल कैलास मानसरोवर के दर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

यात्रा दल में शामिल सदस्य झारखंड के आमोद तिवारी और उनकी पत्नी भारती तिवारी तथा महाराष्ट्र के सुनील देशमुख पहली बार छोटा कैलास की यात्रा पर आए हैं। पहली बार आने वाले ये मेहमान यहां के कुदरती नजारे, बर्फ, घाटी, उतार-चढ़ाव भरे रास्तों से बेहद प्रफुलित हैं। उनका कहना है कि इन क्षेत्रों को अधिक सुविधा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें