एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ओगला में शुरू हुआ बेमियादी धरना

Pithoragarh Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

डीडीहाट। धारचूला के पास कालिका नाले में बहकर लापता हुए व्यक्ति का सुराग नहीं लग सका है। इससे नाराज परिजन एवं क्षेत्रीय लोगों ने रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला से ओगला लौट रहे गोपाल सिंह जिमवाल पांच जुलाई को कार सहित कालिका नाले में गिर गए थे। उक्त घटना के समय कार में दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, लेकिन घटना के बाद से गोपाल सिंह का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों का आरोप है कि कार हादसा साजिश हो सकती है।
परिजनों ने मामले की पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। गायब हुए जीप स्वामी गोपाल जिमवाल की पत्नी दीपा का आरोप है कि पुलिस दोनों लोगों से कतई सख्ती से पेश नहीं आई है। इस वजह से हकीकत सामने नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन

रविवार को पत्नी दीपा, पिता नैन सिंह जिमवाल, मां हीरा देवी, भाई गोविंद सिंह जिमवाल, बच्चे संजू, राहुल, ज्योति धरने पर बैठे। आंदोलन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुंदर सिंह जिमवाल, नारायण नगर डिग्री कालेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष भुवन पाठक, बसंती देवी, प्रदीप सिंह जिमवाल, मनोज, मीना देवी, माधवी देवी, जानकी देवी, भेली देवी, घाना देवी, बसंती देवी, बीडीसी सदस्य भावना अवस्थी, नारायण सिंह आदि ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें