एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क को तरस रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

Pithoragarh Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़। आगर गांव के लोगोें ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से स्वीकृत छेड़ा-आगर मोटर मार्ग का निर्माण तत्काल शुरू करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एडवोकेट प्रमोद पंत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि ग्रामीणों के संघर्ष के बाद सड़क को मंजूरी मिली। ग्रामीणों द्वारा दिए गए अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद सड़क निर्माण के टेंडर भी लगा दिए हैं लेकिन लंबे अर्से तक निर्माण शुरू न होने से यह सड़क वन भूमि अधिनियम के पेंच में फंस गई। उन्होंने कहा कि नए प्राविधानों के मुताबिक जितने हिस्से में सड़क काटी जाती है उतनी ही भूमि वन विभाग को हस्तांतरित करनी होती है। इसके लिए ग्रामीणों ने अपनी हामी भी भर दी है। उसके बाद भी मामला लटका हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को तमाम तरह की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग पलायन को मजबूर है। उन्होंने इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में अर्जुन सिंह, भगवान सिंह, पीतांबर पांडेय, पूरन सिंह, हर सिंह, देवेंद्र पांडेय, दिनेश पांडेय, राजेंद्र पंत, नरेंद्र राम, भुवन चंद्र पांडेय, पंकज बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें