पिथौरागढ़। चलवैजयंती आयोजन समिति भुरमुनी के तत्वाधान में वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। उद्घाटन मैच में उत्तराखंड पुलिस ने झूलाघाट को हराया। पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह वल्दिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। समिति के अनिल सिंह और प्रकाश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में झूलाघाट, उत्तराखंड पुलिस, जिला स्टेडियम सहित 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में डीसीबी के उपाध्यक्ष मनोज सामंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोरा, राष्ट्रीय बालीबाल खिलाड़ी प्रकाश जोशी सहित कई शिक्षण संस्थाएं सहयोग कर रही है।