डीडीहाट। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए जाति के बजाय गरीबी को आधार बनाए जाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले दर्जनों किसानों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
किसान मोर्चा के संयोजक नरेश जोशी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि ओबीसी के लिए जाति, धर्म, संप्रदाय को आधार बनाना अनुचित है। कहा कि इसके लिए सीमांत क्षेत्र के गरीब परिवारों को ओबीसी में शामिल कर 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। बाद में तहसीलदार पूरन चंद्र पंत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में जीवन बोरा, गिरीश जोशी, जय सिंह, दान सिंह, दीवान सिंह, किशन सिंह बोरा, गोपाल सिंह, अर्जुन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।