एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सैम देवता की पूजा के साथ बौराणी मेला शुरू

Pithoragarh Updated Tue, 19 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बेरीनाग (पिथौरागढ़)। सैम देवता की पूजा-अर्चना के साथ रविवार से बौराणी मेला शुरू हो गया है। सांसद प्रदीप टम्टा ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस आयोजन को पर्यटन विकास से जोड़ा जाएगा। उन्होंने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यहां के लोगों की जागरूकता तथा नेक प्रवृत्ति का ही परिणाम है कि आज यह मेला पुराने स्वरूप को छोड़कर सांस्कृतिक आयोजन के रूप में प्रतिष्ठित हो गया है। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक नारायणराम आर्य ने मेला परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस मेले के विस्तार के लिए सरकार कार्ययोजना तैयार कर रही है। विशिष्ट अतिथि पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने युवाओं की चेतना की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेम पांडे ने किया। बौराणी महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर महेश डसीला, जगदीश प्रसाद, कुंदन बोरा, गोकुल सिंह आदि मौजूद थे।
सैम मंदिर में सुबह चार बजे से पूजा अर्चना शुरू हो गई। मेला स्थल पर दुकानें सज गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बाहरी क्षेत्रों से कलाकार पहुंच गए हैं। मंदिर में सुबह से नौर्त लग गए। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें