एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गौड़ियागांव की टीम ने जीता मैच

Pithoragarh Updated Fri, 03 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। भुरमुनी में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच गौड़ियागांव की टीम ने सटगल को हराकर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तराखंड जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि के साथ ही विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी, नेशनल खिलाड़ी प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रतियोगिता आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। गौड़ियागांव की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 153 रन बनाए। सूरज बिष्ट ने अपनी टीम के लिए शानदार 25 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सटगल की टीम 97 रन पर आउट हो गई। अंपायर हरीश खड़ायत, लाल सिंह बोहरा थे। स्कोरिंग नीरज बोहरा ने की। आंखों देखा हाल नंदन राम, सुभम खड़ायत ने सुनाया। आयोजक ललित मोहन धानिक ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर प्रेम सिंह खड़ायत, पूरन सिंह खड़ायत, विक्रम सिंह खड़ायत, दिनेश धानिक, सुंदर सिंह धानिक, खड़क सिंह, चतुर सिंह, मोहनी धानिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें