एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब तक 81 आवेदकों को बैंकों से धन मिला

Pithoragarh Updated Sat, 08 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में इस जिले में अब तक 81 आवेदकों को बैंकों से धन मिल गया है। योजना में विभिन्न विकास खंडों से कुल 227 आवेदनपत्र प्राप्त हुए। इनमें से जांच के बाद 169 आवेदनपत्र विभिन्न बैंकों को भेजे गए। अब तक बैंकों ने 81 लोगों को धन मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में उद्योग मित्र की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि उद्यमियों की समस्या हल करने के प्रयास किए जाएं। सीडीओ ने एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति, ब्याज प्रोत्साहन योजना में उद्यमियों को मिलने वाली सहायता में देरी पर नाराजगी जताई। अब यह पत्रावली आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रस्तुत करने को कहा गया। फर्नीचर का व्यवसाय करने वालों को अब अनिवार्य रूप से वन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। बताया गया कि इस समय आटा चक्की, फर्नीचर, ग्रिल चैनल, ऊन, कालीन, होटल से संबंधित किसी भी व्यवसाय का पंजीकरण आवेदन लंबित नहीं है। सीडीओ ने कहा कि आवेदनों को गंभीरता से लिया जाए और समय पर उनको बैंकों के पास भेजा जाए ताकि उद्यमियों को समय पर काम शुरू करने के लिए धन मिल सके।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें