एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में भीड़

Pithoragarh Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। चैत्र नवरात्र के पहले दिन सोमवार को मंदिरों में भारी भीड़ रही। देवी के शैलपुत्री रूप की आराधना की गई। जिला मुख्यालय में उल्का देवी मंदिर, कुसौली के कामाक्षा मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह से ही भक्तों लाइन लग रही। कामाक्षा मंदिर में आज से देवी सप्तशती का पाठ शुरू हो गया है। दशमी के दिन भंडारा और हवन के साथ पारायण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट के महाकाली मंदिर, पांखू के कोटगाड़ी देवी मंदिर में देवी की स्तुति पाठ शुरू हो गए हैं। जिले के अन्य मंदिरों में भी आज बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आज से तमाम स्थानों पर भागवत कथाएं भी शुरू हो गई हैं। ध्वज के जयंती मंदिर में भागवत कथा शुरू हो गई है। कुछ इलाकों में चैत्र नवरात्र पर हरेला उगाने की भी परंपरा है। हरेला को दशमी की तिथि को काटा जाएगा और सिर का पूजन किया जाएगा।
चंपावत के डिप्टेश्वर, नागनाथ, बालेश्वर, मल्लाडे़श्वर, तारकेश्वर, हिंगलादेवी, क्रांतेश्वर, हरेश्वर, सप्तेश्वर, घटकू मंदिर, भागेश्वर, गोरखनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। लोहाघाट के शिव मंदिर देवीधार, पंचेश्वर, रामेश्वर, मानेश्वर और बाराहीधाम देवीधुरा में श्रद्धालुओं ने भी पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें