पिथौरागढ़। सिनेमा लाइन में एक घर से 18 जनवरी की रात जेवर और नकदी चुराने वाले एक व्यक्ति को पुलिस की एसओजी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी किया गया सामान इस व्यक्ति ने नेपाल जाकर बेच दिया है। पुलिस सामान को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की ने एसओजी टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। एसओजी प्रभारी शिशुपाल राणा के नेतृत्व में नेपाल निवासी राम बहादुर बुड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसने सिनेमा लाइन निवासी डा. हेम चंद्र पांडे के घर से चोरी की बात कबूली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेम चंद्र तिवारी, सुरेंद्र ढेक, ललित बिष्ट, ललित कुमार, अरविंद कुमार शामिल थे।