एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दोषी अधिकारियों को किया जाएगा निलंबित

Pithoragarh Updated Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। व्यापक जनाक्रोश के बाद प्रशासन की ओर से जो लिखित आश्वासन आंदोलनकारियों को दिया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि दोषी पाए जाने पर लोनिवि के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं का निलंबन होगा। उनसे धन की वसूली की जाएगी। स्पेशल जांच टीम डूनी से गंगोलीहाट होते हुए भगोरा तक 27 किलोमीटर सड़क पर चौड़ीकरण के नाम पर हुए घपलों की जांच करेगी। एसडीएम से वार्ता के बाद आंदोलन 15 सितंबर तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने मंगलवार को यहां पहुंचकर आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी एचसी सेमवाल की संस्तुति पर इस सड़क की जांच के लिए शासन की ओर से गठित स्पेशल टीम आएगी। टीम में 16 अवर अभियंता और चार सहायक अभियंता होंगे। उन्होंने कहा कि सड़क पर डामर फिर से बिछाया जाएगा। मानक के अनुसार सड़क चौड़ी होगी और नालियों का निर्माण होगा। 15 सितंबर से सड़क के सुधारीकरण का काम फिर शुरू हो जाएगा। आंदोलनकारियों को उपजिलाधिकारी ने लिखकर दिया है कि डिग्री कालेज भवन के निर्माण का काम सिमलकोट के पास 15 सितंबर से शुरू हो जाएगा। गैस गोदाम की स्थापना पुलिस चौकी के पास खाली जमीन पर की जाएगी। यह काम भी 15 से शुरू हो जाएगा। गंगोलीहाट से आंवलाघाट होते हुए बांस सड़क और गंगोलीहाट से नैनी सड़क को मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता वाली सड़कों में रखा है। इन सड़कों के निर्माण में वन भूमि की जो दिक्कत आ रही है वह दिसंबर तक दूर हो जाएगी। जीआईसी और जीजीआईसी में शिक्षकों के रिक्त पद भरने के लिए कहा गया कि शिक्षकों की जितनी भी नियुक्तियां होंगी गंगोलीहाट को प्राथमिकता में रखा जाएगा। आंदोलनकारियों ने एसडीएम से लिखित आश्वासन मिलने पर 15 सितंबर तक आंदोलन स्थगित कर दिया और शाम को छह बजे बाजार बंद और चक्काजाम को भी खोल दिया।
घाट-बागेश्वर सड़क एनएच के अधीन होगी
गंगोलीहाट। उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने कहा है कि घाट से लेकर बागेश्वर, बेड़ीनाग होते हुए बागेश्वर तक की सड़क एनएच के अधीन करने की तैयारी चल रही है। जल्दी ही इस मामले में आदेश जारी हो जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि शासन स्तर पर इस तरह की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें