पिथौरागढ़। राष्ट्रीय सेवायोजना (एनएसएस) का एक दिवसीय विशेष शिविर रविवार को यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हो गया। शिविरार्थियों ने कालेज परिसर में झाड़ियों की सफाई की। कूड़ा एकत्र कर उसे नष्ट किया। क्यारियों में नए पौधों का रोपण किया।
कालेज के प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने शिविरार्थियों को एनएसएस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था सेवा का भाव जगाती है। हर विद्यार्थी को अनिवार्य रूप से एनएसएस में हिस्सा लेना चाहिए। इसके प्रमाणपत्र काफी महत्वपूर्ण होते हैं। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि एनएसएस राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाता है। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र के कार्यक्रम अब शुरू हो गए हैं। आगे चलकर सात दिवसीय कैंप होंगे। प्राध्यापक डा. जीवन सिंह गढ़िया ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि अपना परिवेश साफ सुथरा रखना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रभा साह ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से कैरियर को भी संवारा जाता है। इस मौके पर शिविरार्थियों ने भी विचार रखे। शिविर के संचालन में रमेश चंद्र भट्ट, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह ढकरियाल ने भी मदद की।