गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय पालीटेक्निक गणाईगंगोली के वार्षिक खेलकूद में नेहरू हाउस सदन ने बाजी मारी। बालक वर्ग में महिपाल सिंह मेहता और बालिका वर्ग में सरस्वती नयाल ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पवन सिंह, बालिका में सरस्वती नयाल, 200 मीटर बालक में बलवंत सिंह, बालिका में सोनी और नेहा विजयी रहे। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ सुगड़ा ने अपने नाम की। बालक वर्ग के भाला क्षेपण में महिपाल सिंह मेहता, बालिका में सरस्वती नयाल, चक्का क्षेपण में महिपाल सिंह मेहता, बालिका में सोनी ने बाजी मारी। वालीबाल में नेहरू हाउस सदन विजयी रहा। बैडमिंटन बालक वर्ग के एकल मुकाबले में धीरज पांडे, बालिका में रीना आर्या, डबल बालक में अजय कुमार, अरविंद और बालिका वर्ग में सरस्वती नयाल, आंचल साहनी विजयी रहे। प्रधानाचार्य आरके बेरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान नंद किशोर सती, विद्यालय स्टाफ और अन्य लोग मौजूद थे।