एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सिडकुल में पहाड़ को मिले 70 फीसदी आरक्षण

Pithoragarh Updated Fri, 12 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिथौरागढ़। सिडकुल में पहाड़ के नौजवानों को 70 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भाजयुमो के आह्वान पर सिल्थाम चौराहे में युवाओं ने डिग्री की प्रतियां जलाई। तय किया गया कि 20 दिसंबर को युवा सिडकुल का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो प्रदेश मंत्री बसंत जोशी के नेतृत्व में एकत्रित नौजवानों ने कहा कि सिडकुल को सिर्फ पहाड़ के नौजवानों को मजदूर बनाने के लिए ही स्थापित किया गया है। सिडकुल की स्थापना के समय जो अवधारणा रखी गई थी, उसका पालन नहीं हो रहा है। सिडकुल में इस समय बाहरी प्रांतों के अधिकारियों का दबदबा हो गया है। युवा मोर्चा के कुमाऊं संयोजक उमेश महर ने कहा कि पहाड़ के नौजवानों को डिग्री हासिल करने के बाद भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार को सिडकुल के मामले में कोई फैसला लेने के लिए विवश किया जाएगा।
डिग्री जलाते समय रवि लुंठी, विपिन जोशी, निशांत नगरकोटी, दीपेश कार्की, संजय गिरी, गोरखनाथ, राहुल लुंठी, पंकज लुंठी, हरीश मेहता, शुभम चंद, शुभम बिष्ट, नीरज गोबाड़ी, नीरज कोठारी, जगदीश धामी, विकास पुनेड़ा, करन खाती, त्रिलोक चंद, भूपेंद्र लुंठी, महेंद्र नाथ, उमेश कठायत, गौरव पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें