एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिक्षकों को योग-प्राणायाम का अभ्यास कराया

देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। टीएचडीसी हाईस्कूल में दो दिवसीय शैक्षिक विकास कार्यक्रम के तहत योग, प्राणायाम के साथ अध्यापन के विषयों पर शिक्षकों ने चर्चा की। हिमालयन मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट रिसोर्स इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित शैक्षिक विकास कार्यक्रम के अंतिम दिन योग सत्र के साथ शुभारंभ किया गया। योग शिक्षक अनिल गुसाईं ने शिक्षकों को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराया। सचिव डॉ. आदित्य गौतम ने अध्यापन और संबंधों का प्रबंधन विषय के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की प्रोफेसर डॉ. श्वेता सेठी ने कहा कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व के विकास में शिक्षक ही प्रेरणा का प्रथम श्रोत है। कार्यक्रम समापन पर टीएचडीसी हाईस्कूल और इंटर कॉलेज के 35 शिक्षकों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर टीएचडीसी हाईस्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरके श्रीवास्तव, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कर्नल एसबीएस नेगी, पपेंद्र सिंह बिष्ट, गीता कोटियाल, चारु खुराना, डॉ. इंदु गौतम, पीएस सैनी, बीपी पैन्यूली आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें