एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किसान सभा ने कलक्ट्रेट में धरना दिया

Tehri Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। जिला किसान के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर जंगली जानवरों के बढ़ते आंतक पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को किसान सभा ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर जंगली सुअर, बंदर, नील गाय द्वारा काश्तकारों की खेती को पहुंचाए जा रहे नुकसान पर रोष जताया। कहा कि गांवों में लगातार गुलदार और भालू हमले कर रहे हैं। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में मुआवजा देने, सुअरों के नुकसान करने पर खेतों में ही मारने, बंदरों के बाड़े बनाने की मांग की है। इस मौके पर किसान सभा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा, उत्तम सिंह रावत, श्रीपाल चौहान, अर्जुन रावत, गुलाब सिंह कठैत, रतन सिंह रावत, सूरत सिंह और देवेंद्र पोखरियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें