एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अपनों को तलाशने में पथरा गई आंखें

Tehri Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। केदारनाथ यात्रा पर गए कीर्तिनगर बडियारगढ़ और प्रतापनगर मिश्रवाण गांव के दो परिवारों की वापस लौटने की आस में परिजनों की आंखें पथरा गई है। इन यात्रियों का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बडियारगढ़ मूल निवासी हाल निवास आरके पुरम सेक्टर 9 के सुरेंद्र सिंह रावत (45) पत्नी सोनी रावत (39) बेटी पूजा (16) दिव्या (14) जयदिता (8) तथा सुरेंद्र सिंह के माता-पिता और सास-ससुर 15 जून को केदारनाथ पहुंचे थे। शाम चार बजे सुरेंद्र सिंह ने अपने भाई राजेंद्र सिंह रतकली को फोन पर बताया कि वह मंदिर से दर्शन करने के बाद वापस घर को लौट रहे है। उसके बाद उन से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। प्रतापनगर मिश्रवाण गांव के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हाल निवासी बड़कोट उत्तरकाशी निवासी दयाल सिंह मिश्रवाण, उनकी पत्नी चमनी देवी, बेटा ओमपाल मिश्रवाण, पत्नी पूजा देवी और उनकी एक बेटी व बेटा 15 जून को श्रीनगर से केदारनाथ के लिए चले थे। दयाल सिंह के बडे़ बेटे राजेंद्र मिश्रवाण ने बताया कि माता-पिता और भाई-बहू तथा भतीजे व भतीजों का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें