एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कल से बंद हो जाएगी कंडीसौड़-बल्डोगी बोट सुविधा

Tehri Updated Wed, 16 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कंडीसौड़ (टिहरी)। टिहरी बांध की झील का जल स्तर कम होने पर नाव संचालकों ने कंडीसौड़ से बल्डोगी जाने वाली बोट का संचालन करने से हाथ खडे़ कर दिए हैं। बृहस्पतिवार से ये सेवा बंद हो जाएगी। ऐसे में थौलधार और चिन्यालीसौड़ के लोगों को बाजार आने-जाने के लिए डेढ़ घंटे का सफर तय करना पड़ेगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी बांध की झील बनने के बाद थौलधार और चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के लोगों के नाते-रिश्तेदारी और बाजार जाने के लिए एक मात्र साधन वोट है। कंडीसौड़ से बल्डोगी जाने वाली नाव से प्रतिदिन खालसी, डडारकी गाड, मढ़ी, बरोल, जोगत, सर्फ, बिचली, कुमराणा, बल्डोगी, कवागढ़ी, क्यारी, मल्ली बनाड, हरियाणी गांव के सैकड़ों लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन जलस्तर घटने से झील के दोनों तरफ दलदल की स्थिति पैदा हो गई है। गांवों तक आने-जाने के लिए रास्ते नहीं रह गए हैं। पिछले चार-पांच दिन से जोखिमभरी स्थिति में नाव का संचालन हो रहा है। लेकिन नाव संचालकों ने अब रिस्क लेने से इनकार कर दिया है। वोट संचालक विनोद सकलानी, उत्तम बहुगुणा ने बताया कि 17 अप्रैल से सेवा बंद कर दी जाएगी। ऐसे में ग्रामीणों को अब बाजार आने के लिए तीस किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
झील का जलस्तर कम होने पर अब नाव का संचालन रिस्क लेकर नहीं किया जा सकता है। जुलाई के बाद जब भी झील का जल स्तर बढ़ेगा, तो फिर से कंडीसौड़ और बल्डोगी के बीच नाव का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

-आरके तिवारी, अधिशासी अभियंता, पुनर्वास विभाग टिहरी
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें