एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टांके कटवाने के लिये 140 रुपये

Tehri Updated Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। स्वास्थ्य विभाग की महिमा भी न्यारी है। जिला अस्पताल बौराड़ी में चोट लगने पर टांके कटवाने के 140 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि नियम के तहत टांके कटवाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। वहीं सीएमएस मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौराड़ी निवासी सुभाष डबराल के सिर पर एक सप्ताह पहले ऋषिकेश में चोट लग गई थी। वहां उन्होंने सरकारी अस्पताल में टांके लगवाए थे। उनके सिर पर तीन टांके लगे। वहां टांके लगवाने का कोई शुल्क नहीं लिया गया, लेकिन डबराल जब यहां बौराड़ी अस्पताल में टांके कटवाने गए तो उन से वहां तैनात नर्स ने 140 रुपये लिए। टांके कटवाने के शुल्क का जब उन्होंने विरोध किया, तो नर्स ने उन्हें रसीद थमा दी। तो वे चुपचाप वहां से निकल गए। उन्होंने सीएमओ से उनके पैसे लौटाने के साथ ही नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीएस सामंत ने कहा कि टांके कटाने का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। नर्स से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें