एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नियुक्तियाें के मूल दस्तावेज गायब

Tehri Updated Fri, 11 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नई टिहरी। नगर पालिका में नियम विरुद्ध हुई नियुक्तियों की जांच के लिए जांच अधिकारी ने पालिका प्रशासन से मूल अभिलेख तलब किए हैं। जांच के नाम पर पालिका की ओर से जांच अधिकारी एसडीएम को 30 जून को जो दस्तावेज दिए गए, उसमें अधूरी सूचनाएं दी गई है। जांच के दायरे में आ रहे कुछ कर्मचारी जांच अधिकारी के सामने अपना पक्ष भी रख चुके हैं। प्रशासन की जांच रिपोर्ट तैयार होने में अभी एक सप्ताह ओर लग सकता है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका नई टिहरी में 1996 से 98 तक नियम विरुद्ध नियुक्तियां होने का मामला प्रकाश में आया था। पांच पदों के सापेक्ष 19 लोगों को नियुक्ति मिली थी, जिनमें से कुछ कर्मचारी चार साल पहले पदोन्नति भी ले चुके हैं। ये कर्मचारी केंद्रीयकृत वेतनमान का लाभ भी ले रहे हैं। नियुक्ति के लिए कोई विज्ञप्ति भी प्रकाशित नहीं की गई थी। मंडलायुक्त की अनुमति और बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर नियुक्तियां कर दी गई थी। कर्मचारियों में आपसी गुटबाजी होने के चलते जून द्वितीय सप्ताह में यह मामला डीएम दरबार पहुंचा था। डीएम युगल किशोर पंत ने एसडीएम सदर अभिषेक त्रिपाठी को जांच सौंपी थी। जांच अधिकारी ने पालिका से 30 जून को नियुक्ति की पत्रावलियां तलब की थी। सूत्रों के अनुसार पालिका की ओर से जांच अधिकारी को जो पत्रावलियां उपलब्ध कराई गई है, वे आधी-अधूरी हैं। कुछ नियुक्तियों की मूल पत्रावलियां गायब हैं। बताया जा रहा है कि नियुक्ति के संबंध में पांच कर्मचारी जांच अधिकारी के सामने अपना पक्ष भी रख चुके हैं।
जांच अधिकारी की ओर से सात जुलाई को पालिका प्रशासन को सभी मूल पत्रावलियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच अधिकारी त्रिपाठी ने बताया कि जांच चल रही है और वे पत्रावलियों को अभी पूरी तरह से देख नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें