एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मारपीट करने वाला कर्मी होगा निलंबित

Tehri Updated Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चंबा (टिहरी)। शिक्षिका के साथ मारपीट करने के आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मी को राजस्व पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। विभागीय अधिकारियों ने आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मी को निलंबित करने का निर्णय लिया है। 15 सितंबर को जूनियर हाईस्कूल बादशाहीथौल में शिक्षिका सुनीता उनियाल के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मी पंकज कोठारी द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया था। शिक्षिका की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मंगलवार को विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ करने और मेडिकल के उपरांत राजस्व पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है। राजस्व उप निरीक्षक चंद्र मोहन पांडेय ने बताया कि पहले मारपीट मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई होगी। इधर, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक एसपी सेमवाल ने बताया कि मारपीट का यह मामला उनके संज्ञान में बीते दिन आ गया था। आरोपी के खिलाफ निलंबन की तैयारी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को इस पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें