एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में रही लोक गीतों की धूम

Tehri Updated Sat, 27 Sep 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और साथी कलाकाराें के नाम रही। देर रात एक बजे तक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने चला नौ रंगी की बेला एगी, त्रिजुगी नारायण भजनों की प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। ‘टिहरी डूबण लगी’ गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सीमांत क्षेत्र टकनौर के लोकनृत्य की शानदार छटा बिखेरी। सह गायिका अनिता बिष्ट ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। संचालन सुरेश रावत ने किया। विधायक सुबोध उनियाल ने कहा कि कुंजापुरी मेला सुख और समृद्धि का मेला है। मेले का भविष्य में भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नगरवासियों से मेले के सफल आयोजन में सहयोग की अपील की। इस मौके पर डीएम युगल किशोर पंत, एसडीएम मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें