सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bjp reaction election results 2026 rituraj sinha Samrat Choudhary appeasement politics end india politics

Election Results : जीत के बाद बिहार में जश्न; सम्राट-नीतीश ने क्या लिखा? बंगाल प्रभारी ने बताया- जीते कैसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 04 May 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

चार राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे बड़ा जनादेश बताते हुए ‘वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के अंत’ का दावा किया है। भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि जनता ने विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है और सुशासन के पक्ष में वोट किया है।

bjp reaction election results 2026 rituraj sinha Samrat Choudhary appeasement politics end india politics
चुनाव नतीजों पर नेताओं के तीखे बयान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

चार राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने इसे ‘तुष्टिकरण की राजनीति के अंत’ का संकेत बताया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम बंगाल की जनता को ऐतिहासिक जनादेश के लिए बधाई दी।


सम्राट चौधरी ने कही ये बात

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय!”
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
विज्ञापन
Trending Videos

से भेंटकर एनडीए की प्रचंड विजय के गौरवपूर्ण क्षण को साझा किया।
 

नीतीश कुमार ने दी जीत की बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पांच राज्यों में विजयी राजनीतिक दलों की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी- एन॰डी॰ए॰ की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। यह जनादेश पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। साथ ही केरल एवं तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजयी दलों को हार्दिक बधाई। जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए आशा है कि नई सरकारें विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी।
 

ऋतुराज सिन्हा का बड़ा बयान

बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पश्चिम बंगाल समेत चार राज्यों के चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत की राजनीति से अब ‘वोट बैंक’ और ‘तुष्टिकरण’ का दौर हमेशा के लिए खत्म हो चुका है।

ममता बनर्जी पर हमला

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सत्ता से विदाई इस बात का प्रमाण है कि जनता अब उस मॉडल को स्वीकार नहीं करेगी, जहां अल्पसंख्यक तुष्टिकरण के नाम पर बहुसंख्यक समाज के साथ दोहरा व्यवहार किया जाता है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बंगाल की माताओं-बहनों ने अपनी असुरक्षा और युवाओं ने अपने भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ का हिसाब ‘वोट की चोट’ से चुका दिया है।

उन्होंने तमिलनाडु और केरल का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग ‘सनातन धर्म’ और भारतीय संस्कृति का अपमान कर अपनी राजनीति कर रहे थे, उन्हें जनता ने कड़ा सबक सिखाया है। उनके अनुसार दक्षिण भारत अब परिवारवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता से बाहर निकलकर राष्ट्रवाद की मुख्यधारा से जुड़ रहा है।

इंडी गठबंधन पर प्रहार

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह प्रचंड जनादेश ‘इंडी गठबंधन’ के उन दलों के लिए करारा जवाब है, जो जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति करते रहे हैं। सुशासन बनाम विभाजनकारी राजनीति उन्होंने कहा कि देश की जनता ने साफ संदेश दिया है कि उन्हें विभाजनकारी राजनीति नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल और सुशासन चाहिए।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि जो दल ‘वोट जिहाद’ जैसे हथकंडों पर भरोसा कर रहे हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि अब देश में वही टिकेगा जो “सबका साथ, सबका विकास” के रास्ते पर चलेगा। उन्होंने अंत में कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति का अध्याय अब इस देश में हमेशा के लिए बंद हो चुका है।

क्या बोले पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पाण्डेय
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी मंगल पाण्डेय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की शानदार व ऐतिहासिक जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन, देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व और भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की जीत हैं। उन्होंने बंगाल की जनता के प्रति आभार जताया है। जिन्होंने टीएमसी के भय की जगह मोदी पर भरोसा कर शानदार जनादेश दिया है। असम में भाजपा और पुड्डुचेरी में एनडीए की जीत का भी उन्होंने स्वागत किया है।

आगे पांडेय ने कहा कि जैसे ही पश्चिम बंगाल इस बार लोकतंत्र का डंडा चला और हिंसा का खेल थमा, तो टीएमसी की नींदें उड़ गईं क्योंकि बिना ’’बूथ कैप्चरिंग’’ और आतंक के इनका अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया। एसआईआर से वोटों की गिनती तक को लेकर टीएमसी ने जिस तरह से हंगामा किया। उससे यह साफ हो गया था कि वह पूरी तरह से हताश व निराश है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी श्री मंगल पांडेय के पटना स्थित सरकारी आवास पर देर शाम कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद जीत का जश्न मनाया। जैसे ही बंगाल के रुझानों में पार्टी को बढ़त मिलती दिखी, मंत्री आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई गई।

हिंदू संगठनों ने जताई खुशी
तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की हालिया चुनावी हार के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में हिंदू संगठनों व धर्म से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है। इस दौरान स्टालिन का वर्ष 2023 में दिया गया वह विवादित बयान एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है, जिसमें उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से करते हुए इसके “उन्मूलन” की बात कही थी। इसकी पुष्टि श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव और आचार्य किशोर कुणाल के पुत्र सायण कुणाल ने की।

क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
बिहार के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि गंगा बिहार से बंगाल के सागर में मिलती है, ठीक वैसे ही जैसे हमारा संकल्प और संस्कृति एक है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का 'सोनार बांग्ला' अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है। बिहार के कार्यकर्ताओं की ओर से बंगाल के शूरवीरों को नमन। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed