सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Indian Railway Running Special Trains on Durga Puja

रेलवे का बड़ा तोहफा, दुर्गा पूजा पर ट्रैक पर दौड़ेंगी चार स्पेशल ट्रेनें...ये रहा रूट और टाइमिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Sun, 30 Sep 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Indian Railway Running Special Trains on Durga Puja
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में रेलवे द्वारा विभिन्न रेलमार्गों पर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। पंजाब से लेकर यूपी तक रूट भी तय हो गया है। 14 अक्तूबर से लेकर 19 नवंबर तक बठिंडा-वाराणसी के मध्य स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी जोकि साप्ताहिक होगी।
Trending Videos


रेल मंडल की सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन नंबर 04998 बठिंडा से 15 अक्तूबर से 18 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन नंबर 04997 वाराणसी से हर सोमवार को चलेगी। बीच मार्ग में ट्रेन रामपुरा फूल, बरनाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुलतानपुर में रुकेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 04502-501 नंगलडैम-लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 04502 नंगलडैम से प्रत्येक सोमवार को 15 अक्तूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04501 लखनऊ से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी जोकि 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। बीच मार्ग में ट्रेन रूपनगर, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली स्टेशन रुकेगी। रेलवे द्वारा दिल्ली-कटड़ा के मध्य भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी जोकि 16 अक्तूबर से 21 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन चलेगी एक ट्रेन

Indian Railway Running Special Trains on Durga Puja
रेलवे स्टेशन - फोटो : डेमो
ट्रेन नंबर 04409-10 सप्ताह में तीन दिन चलेगी। दिल्ली से ट्रेन नंबर 04409 सप्ताह में मंगलवार, शुक्रवार व रविवार चलेगी जबकि वापसी में कटड़ा से यह ट्रेन नंबर 04410 बुधवार, शनिवार व सोमवार को चलेगी। बीच मार्ग में ट्रेन दिल्ली, पानीपत, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी व उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी।

इसी अवधि के बीच सहारनपुर-अंबाला के बीच पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाएगी जोकि 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन बीच मार्ग में पिलखनी, सरसावा, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुरादाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी व दुखेड़ी स्टेशन पर रुकेगी। कटरा से वाराणसी के मध्य भी ट्रेन 21 अक्तूबर से 20 नवंबर तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 04612-11 हर रविवार कटरा स्टेशन से चलेगी जबकि वापसी में वाराणसी से हर मंगलवार चलेगी।

बीच मार्ग में ट्रेन उधमपुर, जम्मू, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर रुकेगी।  इसके अलावा रेलवे द्वारा चंडीगढ़ से गोरखपुर के मध्य 18 अक्तूबर से 16 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलेगी। चंडीगढ़ से ट्रेन प्रत्येक वीरवार चलेगी जबकि गोरखपुर से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार चलेगी। बीच मार्ग में ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गौंडा व बस्ती स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed