सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women Beat Bangladesh Women By 72 Runs

वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत 72 रन से जीता

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Mar 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
India Women Beat Bangladesh Women By 72 Runs
विज्ञापन

एक ही दिन पुरुष और महिला टीमों का टी-20 वर्ल्ड कप शुरू हुअा। मंगलवार को पुरुष टीम के मुकाबले शुरू होने से पहले ही महिला टीमों के बीच टी-20 मुकाबला शुरू हो गया है। टूर्नामेंट से पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।



भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 163 रन बनाए। यह भारत का अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 5  विकेट पर 91 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 72 रन से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय ओपनरों मिताली राज और वेल्लास्वामी वनीता ने टीम को आतिशी शुरुआत दिलाई। दूसरे ओवर में ही कप्तान मिताली ने दो चौके जड़ दिए।

वनिता और मिताली के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी रही। हालांकि 7 चौके जड़ चुकी वनीता 38 के निजी स्कोर पर 15 साल की नाहिदा अख्तर की गुगली पर बोल्ड हो गई। दूसरे झटके में स्मृति मंदाना बिना खाता खोले आउट हुई। कप्तान मिताली राज भी आउट हो चुकी है। उन्होंने 42 रन बनाए।
विज्ञापन
Trending Videos


लेडी युवराज नाम से फेमस हरमनदीप कौर ने आते ही चौकों की बरसात कर दी। उन्होंने 29 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि 18वें ओवर में हिट कने के चलते वह आउट हो गई।

आखिरी दो ओवरों में वेदा कृष्‍णमूर्ति (22 गेंदों में 33 रन) ने दो छक्कों से टीम के स्कोर को और बढ़ाने में मदद की। भारत की ओर से 4 बल्लेबाजों ने 35 से ज्यादा का स्कोर किया।

जवाब में बांग्‍लादेशी बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के रनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से बांग्लादेश पर पकड़ बना ली थी, जिसे हाथ से जाने नहीं दिया। भारत की ओर से अनुजा पाटिल और पूनम यादव को 2-2 वि‌केट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed