सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women team lost to england

बारिश के बाद अंपायर की 'मार', महिला टीम की एक और हार

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
Indian women team lost to england
हरमनप्रीत कौर
विज्ञापन

बारिश की मार के कारण पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करने के बाद भारतीय महिला टीम को अंपायर के गलत फैसले का खामियाजा एक और हार के रूप में भुगतना पड़ा। पाक के खिलाफ पिछले मैच में भारत ने लो स्कोरिंग मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए जीत की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन लगातार बारिश से खेल शुरू नहीं हो सका और लेडी टीम इंडिया डकवर्थ-लुइस से 2 रन से यह मैच हार गई।

Trending Videos


अब धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भारतीय बल्लेबाजों के फिर बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाने के कारण दबाव गेंदबाजों पर आ गया था और 91 रनों का लक्ष्य देने के बाद उन्होंने लगातार विकेट निकालकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया था लेकिन मेजबान टीम को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है जबकि इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 42 रन पर एक विकेट था लेकिन इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने लगातार 2 विकेट लेकर टीम की वापसी करा दी। कौर के बाद एकता बिष्ट ने भी लगातार गेंदों में 2 विकेट झटक लिए जिससे इंग्लैंड का स्कोर 16 ओवर में 7 विकेट पर 79 रन हो गया। और टीम को यहां से जीत के लिए 24 गेंदों में 12 रन और चाहिए थे।

विज्ञापन

अंपायर के एक गलत फैसले से गेंदबाजों की मेहनत पर 'पानी फिरा'

Indian women team lost to england
महिला क्रिकेट टीम

इंग्लैंड की पारी के 17वें ओवर में अंपायर के एक गलत फैसले ने टीम इंडिया की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर गिया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर झूलन गोस्वामी ने एक शानदार इनस्विंग डाली जो टर्न के साथ उछाल लेती हुई बल्लेबाज गन के पैड पर टकरा गई। अंपायर को लगा कि यह गेंद विकेट के ऊपर जा रही है और आउट नहीं दिया। जबकि टीवी रिप्ले में गेंद साफ तरीके से लेग साइड के विकेट को उखाड़ते हुए दिख रही थी।

जीवनदान पाने के बाद जेनी गन ने अगली गेंद पर चौका जड़ दिया और जिसमें टीम लक्ष्य के और करीब आ गई और टीम इसके बाद सिर्फ एक विकेट ही झटक सकी, वह भी रनआउट के जरिए।

इंग्लैंड से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय महिला टीम ने अपनी पारी की शुरुआत की, लेकिन अभी टीम का खाता भी नहीं खुला था कि पारी की तीसरी ही गेंद पर शुरुआती झटका लग गया। वेलास्वामी वनिता खाता खोले बगैर ही आउट हो गईं। इसके बाद बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सकीं और टीम के 52 रन के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट गिर गए।

भारतीय टीम की लेडी युवराज कही जाने वाली हरमनप्रीत कौर ने तेजी से रन बनाते हुए 25 गेंदों में 26 रन बनाए जिसमें 3 चौके भी जड़े। उनके अलावा कप्तान मिताली राज ने 33 गेंदों में 20 रनों की साहसिक पारी खेली। अनुजा पटेल 13 रन बनाकर रन आउट हो गई। इंग्लैंडकी ओर से हिदर नाइट ने 15 रन देकर 3 विकेट झटके। शुरुआती झटकों से धीमी हुई शुरुआत के बाद अंतिम ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 90 रन ही बना सकी।

जवाब में इंग्लैंड की टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और 10 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद मेहमान बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में जुटे रहीं। छठे ओवर में हरमनप्रीत कौर ने अपना पहला ओवर डालना शुरू किया तो पहले 3 गेंदों पर उन्होंने 3 चौके दे दिए, लेकिन इसके बाद लगातार गेंदों पर 2 विकेट झटककर चौकों की हैट्रिक का बदला ले लिया लेकिन वह विकेटों की हैट्रिक नहीं ले सकीं।

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अजेय अभियान जारी रखते हुए सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से पराजित कर दिया। न्यूजीलैंड ने ग्रुप-ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 103 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लेघ कासपेरेक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत एक समय ऑस्ट्रेलिया के चार ओवर में चार रन पर चार विकेट हो गए थे। कासपेरेक ने चार ओवर में 13 रन खर्च कर तीन विकेट झटके जिनमें उनके दूसरे ओवर में लगातार दो विकेट भी शामिल थे। लेग ब्रेक गेंदबाज एरिन बर्मिंघम (2/23) ने कासपेरेक का बेहतरीन साथ दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलीसे पेरी ने सबसे अधिक 42 रनों का योगदान दिया। जेस जोनासेन (23) और बेथ मूनी (15) ने ऑस्ट्रेलिया के कुल स्कोर को 100 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सूजी बेट्स ने 23 जबकि राचेल प्रीस्ट ने 34 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। इसके बाद सोफी डेवाइन (17), एमी सैटरवेट (नाबाद 16) और सारा मैक्ग्लाशन (11) दोहरे अंक तक पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed