RR Inning
214/6 (20 ov)
Ravindra Jadeja 45(35)*
Donovan Ferreira 38 (11)
Innings Break : Gujarat Titans need 215 runs in 20 remaining overs
{"_id":"6a19474e0cd71f45dd010fce","slug":"hardik-pandya-set-to-leave-mumbai-indians-after-stressful-ipl-2026-campaign-2026-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI छोड़ने जा रहे हार्दिक!: मानसिक तनाव, असहयोग या फिर खराब नतीजे? तीन साल बाद राहें अलग होने की असली वजह क्या","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
MI छोड़ने जा रहे हार्दिक!: मानसिक तनाव, असहयोग या फिर खराब नतीजे? तीन साल बाद राहें अलग होने की असली वजह क्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 May 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन और लगातार दबाव के बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक मानसिक रूप से थके हुए थे और उन्होंने सीजन के बीच में ही फ्रेंचाइजी प्रबंधन को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। अब सवाल यह है कि मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा।
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या से इस फ्रेंचाइजी के रिश्तों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहना चाहते और उन्होंने यह फैसला सीजन के बीच में ही टीम प्रबंधन को बता दिया था।
बीच सीजन यानी आईपीएल 2026 के 44वें मैच और मुंबई के चेन्नई के खिलाफ इस सीजन दूसरे मैच के बाद हार्दिक अचानक टीम से गायब हो गए थे। न ही वह टीम के साथ यात्रा करते दिखे और न ही टीम के साथ डग आउट में दिखे थे। तब एमआई ने बताया था कि उनको चोट लगी है और इसी वजह से नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, अब यह बात भी सामने आ रही है कि हार्दिक और एमआई के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
Trending Videos

'मानसिक रूप से थक चुके थे हार्दिक'
एक आईपीएल सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हार्दिक लगातार दबाव और खराब नतीजों से काफी परेशान थे। वह मानसिक रूप से तनाव में थे और पूरी तरह थक चुके थे। उन्हें पीठ में चोट भी लगी थी। प्लेऑफ की उम्मीद खत्म होते ही उन्होंने टीम प्रबंधन को बता दिया था कि वह आगे टीम के साथ नहीं रहेंगे।' हार्दिक ने 2024 में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी।
फैंस की हूटिंग भी बनी वजह
हालांकि, कप्तानी परिवर्तन के बाद से उन्हें लगातार आलोचना और फैंस की हूटिंग का सामना करना पड़ा। सूत्र ने बताया, 'यह समझना जरूरी है कि हार्दिक अभी सिर्फ 32 साल के हैं। वह 2024 में 30 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस में लौटे थे। पहले ही सीजन में उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ा और इस बार भी चीजें योजना के मुताबिक नहीं रहीं।' यह बयान उस कप्तानी बदलाव के संदर्भ में आया, जिसमें बेहद लोकप्रिय रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया था।
पिछले दो सीजन में मुंबई इंडियंस के फैंस ने कई मैचों के दौरान हार्दिक पांड्या की लगातार हूटिंग की। हालांकि, इस दौरान वह इससे प्रभावित नजर आए, लेकिन उन्होंने हमेशा यही कहा कि 'यह सफर मुश्किल जरूर रहा, लेकिन दिलचस्प भी था।' आईपीएल सूत्र के मुताबिक, अब हार्दिक का धैर्य जवाब दे चुका है।

- फोटो : PTI
तीन सीजन मुश्किलों में बीते
पिछले तीन सीजन में मुंबई का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम पिछले सीजन प्लेऑफ में जरूर पहुंची, लेकिन क्वालिफायर-2 में पंजाब से हारकर बाहर हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक को उम्मीद थी कि टीम में सभी खिलाड़ी एक दिशा में काम करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सूत्र ने बताया, 'मुंबई इंडियंस का ड्रेसिंग रूम वैसा नहीं था, जैसा हार्दिक 2021 में छोड़कर गए थे। हर सीनियर खिलाड़ी एक राय पर नहीं था। अगर नतीजे अच्छे आते तो शायद निराशा इतनी ज्यादा नहीं होती, लेकिन जब हर कोई अलग दिशा में सोचने लगे तो मानसिक दबाव बढ़ जाता है। इसी वजह से हार्दिक ने तय कर लिया था कि वह अगले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे।'

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : PTI
रोहित-सूर्यकुमार से आहत थे हार्दिक?
रिपोर्ट के मुताबिक, 'हार्दिक पांड्या को सबसे ज्यादा इस बात ने आहत किया कि जब वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेलते थे, तब सीनियर खिलाड़ी उनसे 100 प्रतिशत समर्पण की उम्मीद रखते थे, लेकिन जब वह फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे थे, तब उन्हें वैसा सहयोग और प्रतिबद्धता वापस नहीं मिली। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हार्दिक किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड करेंगे या फिर आईपीएल ऑक्शन में उतरेंगे। इस साल अगस्त तक इसको लेकर कुछ हद तक चीजें साफ हो सकेंगी। पर एक बात तय है कि हार्दिक अब मुंबई इंडियंस के साथ नहीं रहना चाहते।' जिस सीनियर खिलाड़ी की यहां बात हो रही है, उसमें रोहित के अलावा सूर्यकुमार और बुमराह हो सकते हैं। हालांकि, सूत्र ने नाम का खुलासा नहीं किया है।
क्या CSK बन सकती है अगली मंजिल?
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि अगर हार्दिक किसी नई टीम में जाना चाहते हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स उनके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर जरूर इस बात के कयास हैं कि सीएसके ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे से हार्दिक को ट्रेड कर सकती है। चर्चाएं शिवम दुबे और म्हात्रे को लेकर भी हैं। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है।

तिलक वर्मा
- फोटो : IANS
मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन?
अगर हार्दिक मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो टीम को नए कप्तान की तलाश करनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के सामने दो विकल्प हो सकते हैं। पहला विकल्प है कि अनुभवी रोहित शर्मा को एक बार फिर कप्तानी सौंपी जाए। रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं और वह अभी भी टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हैं। दूसरा विकल्प युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई इंडियंस लंबे समय के लिए तिलक वर्मा पर भरोसा जता सकती है और नई टीम तैयार कर सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि आने वाले महीनों में हार्दिक पांड्या का अगला कदम क्या होगा।