सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Sooryavanshi Touched Sunil Gavaskar Feet; Gavaskar Reveals 3-Word Message IPL 2026 Video
RR Inning
206/6 (19.4 ov)
Donovan Ferreira 30(9)*
Ravindra Jadeja 45 (35)
Rajasthan Royals elected to bat

Gavaskar on Vaibhav: वैभव सूर्यवंशी ने छुए पैर तो क्या बोले थे 'लिटिल मास्टर'? तीन शब्दों में दिया था आशीर्वाद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 May 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। 15 वर्षीय बल्लेबाज की तारीफ अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी की है। गावस्कर ने खुलासा किया कि मैच से पहले वैभव ने उनके पैर छुए थे। साथ ही गावस्कर ने वैभव को जल्द भारतीय टी20 टीम में मौका देने की वकालत भी की।

Vaibhav Sooryavanshi Touched Sunil Gavaskar Feet; Gavaskar Reveals 3-Word Message IPL 2026 Video
गावस्कर और बांगड़ के पैर छूते वैभव सूर्यवंशी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस तरह बड़े मंच पर बेखौफ बल्लेबाजी की है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उनकी 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करने की यह परंपरा वैभव के व्यवहार में भी साफ दिखाई देती है।
Trending Videos


विज्ञापन

गावस्कर ने क्या संदेश दिया था?
गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि उन्होंने युवा बल्लेबाज को सिर्फ तीन शब्दों का संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'लगे रहो बेटे...लगे रहो।' गावस्कर ने आगे कहा कि अगर वह वैभव के साथ बल्लेबाजी कर रहे होते, तब भी यही बात कहते। यह बयान दिखाता है कि पूर्व भारतीय कप्तान युवा बल्लेबाज की प्रतिभा और आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हैं।

Vaibhav Sooryavanshi Touched Sunil Gavaskar Feet; Gavaskar Reveals 3-Word Message IPL 2026 Video
वैभव सूर्यवंशी-सुनील गावस्कर - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
टी20 इंटरनेशनल में मौका देने की मांग
सुनील गावस्कर ने सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि वैभव को जल्द भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की भी वकालत की। स्पोर्ट्स तक के एक शो में उन्होंने कहा, '2026 को वैभव सूर्यवंशी के साल के रूप में याद किया जाएगा। वह टी20 इंटरनेशनल खेलने के लिए तैयार है।' उन्होंने इंग्लैंड दौरे की टी20 सीरीज के लिए भी वैभव के चयन की बात कही। गावस्कर का मानना है कि इतनी शानदार पारियों के बाद अगर उन्हें मौका नहीं मिलेगा, तो फिर कब मिलेगा।

उम्र नहीं, प्रदर्शन देखना चाहिए
गावस्कर ने यह भी कहा कि चयनकर्ताओं को वैभव की उम्र नहीं, बल्कि उनका प्रदर्शन देखना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उसकी उम्र मत देखिए। वह उन गेंदबाजों की धुनाई कर रहा है जिनके पास 15 साल का अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। उसका निडर अंदाज देखिए।' हालांकि, अगर वैभव को भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है, तो टीम प्रबंधन को अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर बैठाना पड़ सकता है। यही वजह है कि चयन को लेकर बहस भी तेज हो गई है। फिलहाल इतना तय है कि आईपीएल 2026 ने भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा दे दिया है और आने वाले समय में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed