सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   21 declared criminals arrested under Operation Shastra

Delhi NCR News: ऑपरेशन शास्त्र के तहत 21 घोषित बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहिणी जिला पुलिस ने 48 घंटे का चलाया अभियान, 11 पिल्टल, 13 कारतूस और 7 चाकू बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संगठित अपराध और सड़क पर होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए रोहिणी जिला के सभी थाना क्षेत्रों में 48 घंटे का ऑपरेशन शस्त्र अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अपराध में सक्रिय 21 घोषित बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने 11 पिस्टल, 13 कारतूस, सात चाकू और दो बाइक बरामद की है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि अभियान संगठित अपराध, अवैध हथियारों और सड़क पर होने वाले अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए चलाया गया। इसमें रोहिणी के थानों से 15 पुलिस टीमों का गठन किया गया। जिसमें करीब डेढ़ सौ पुलिसकर्मी शामिल हुए। सभी पुलिस टीमों को बदमाशों, घोषित बदमाशों और भगोड़ा के साथ जमानत पर बाहर आए बदमाशों पर निगरानी और उनपर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए संवेदनशील इलाकों में पिकेट लगाने और गश्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 18 मामले दर्ज किए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए घोषित बदमाशों में बवाना से बाबू को गिरफ्तार किया गया, जिसपर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बेगमपुर से चोरी के 40 मामले में शामिल एक बदमाश स्वामी को गिरफ्तार किया।साथ ही एक बदमाश को गिरफ्तार किया, जिसने नाबालिग रहते हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए एतिहातन कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने 15 मामले दर्ज कर 21 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 66 के तहत 53 वाहनों को जब्त किया गया और धारा 65 के तहत 571 लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed