सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife along with brother in-law killed husband strangled him to death

पत्नी ने जीजा के साथ मिलकर मार डाला पति: गला दबाकर जान ली, फिर जंगल जाकर शव के साथ किया ऐसा काम, खुले कई राज

संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 29 May 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

22 अप्रैल की रात जितेन्द्र ने अपनी साली के साथ मिलकर जयवीर की गला दबाकर हत्या की। मृतक के भाई धर्मबीर की शिकायत पर जांच शुरू हुई थी। क्राइम ब्रांच पहले ही मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है

Wife along with brother in-law killed husband strangled him to death
जयवीर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के थाना डबुआ क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंकने के सनसनीखेज मामले का क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने खुलासा किया है। टीम ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से गांव मामोता खुर्द, हाथरस (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तम नगर डबुआ में रह रहा था।

Trending Videos



पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वारदात 22 अप्रैल की रात को अंजाम दी गई थी। आरोप है कि जितेन्द्र ने अपनी साली, जो मृतक जयवीर की पत्नी है, के साथ साजिश रचकर जयवीर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने साजिश के तहत शव को घर के जंगल में फांसी पर लटकाकर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घटना को छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों की मदद से 23 अप्रैल की सुबह जयवीर के शव को डबुआ-पाली रोड स्थित एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मृतक के भाई धर्मबीर निवासी गांव नरहुली, जिला एटा (उत्तर प्रदेश) ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि यह पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से की गई थी। 

विज्ञापन

इससे पहले क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम मृतक की पत्नी, उसके साले सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी जितेन्द्र को अब गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

प्रेमचंद और अजेन्द्र हो चुके गिरफ्तार
थाना डबुआ क्षेत्र में हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आरोपी प्रेमचंद (42) तथा अजेन्द्र (24) निवासी उत्तम नगर डबुआ के है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्रेमचंद मृतक जयबीर का साढू है तथा अजेन्द्र प्रेमचंद का बेटा है।

आरोप है कि इन्होंने मृतक के शव को ठिकाने लगाने के लिए स्थान की जानकारी दी थी और जयवीर की डेड बॉडी को ठिकाना लगाने के लिए चंद्रप्रकाश और जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ गए थे। जिनको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी व साले चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed