सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: दूध कारोबारी के अपहरणकर्ताओं पर 25-25 हजार का इनाम, साजिश के तीन आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
gbd
विज्ञापन
लोनी। गनौली गांव के दूध कारोबारी ओंकार उर्फ ओमन का अपहरण करने वाले पांच आरोपियों पर सोमवार को पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने आरोपी सौरभ के पिता, चाचा और गोपाल के चाचा को साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उक्त लोगों ने घटना को अंजाम देने में शामिल रहते हुए मदद की हैं। वहीं, सोमवार को कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ भी लोनी पहुंचे और घटनास्थल खरखड़ी गांव अंडरपास का मौका मुआयना किया।
Trending Videos

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि सुरेंद्र की शिकायत पर उनके भाई ओंकार उर्फ ओमन का अपहरण करने का आरोप गांव के ही गौरव, उसके भाई सौरभ, मोहित, गोपाल और उसकी बुआ के पुत्र गौरव निवासी बादलपुर के खिलाफ गोली मारकर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने उन सभी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश तेज कर दी है। थाना पुलिस, सर्विलांस, खुफिया तंत्र समेत एसओजी समेत सभी विंग लगी हुई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी आरोपियों की कार का सुराग नहीं लगा है। ओमन के साथ हुई घटना में आरोपियों के परिवार के लोग ही षड़यंत्र में शामिल रहे हैं। षड़यंत्र के आरोप में सौरभ के पिता बिजेंद्र, चाचा आजाद और गोपाल के चाचा अजब सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि इन लोगों ने घटना को अंजाम देने में मदद की थी, और शामिल भी हैं। एसीपी ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनकी संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मुख्य आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है और आरोपियों के साथ साजिश में शामिल तीन परिजन को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed