{"_id":"6a1de35264860d76d20a7637","slug":"the-police-along-with-the-revenue-department-team-will-scrutinize-the-criminal-records-of-600-offenders-in-khoda-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-19594-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजस्व टीम के साथ पुलिस खंगालेगी खोड़ा के 600 अपराधियों की कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजस्व टीम के साथ पुलिस खंगालेगी खोड़ा के 600 अपराधियों की कुंडली
विज्ञापन
खोड़ा में सत्यापन अभियान के लिए मौजूद पुलिस फोर्स। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोड़ा। सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन ने खोड़ा में तीन दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया है। इसमें 600 अपराधियों और 14 हिस्ट्रीशीटरों को चिह्नित कर उनकी कुंडली खंगाली जाएगी। इस अभियान में पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम, डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर भी रहेंगे। इसके अलावा पूरे अभियान की ड्रोन से निगरानी भी की जाएगी। साथ ही नक्शे के आधार पर ड्रोन की मदद से क्षेत्र में स्थित मकानों का भौतिक सर्वे भी होगा। सोमवार से यह अभियान शुरू हो गया है।
राज करण नैय्यर और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ खोड़ा पहुंचे। एडिशन सीपी ने बताया कि खोड़ा क्षेत्र में तीन दिन का सत्यापन अभियान शुरू किया गया है। तीन एसीपी और पांच थाना प्रभारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी दी है। प्रत्येक एसीपी की एक टीम बनाई गई है जो अलग-अलग चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों का चिह्निकरण किया गया है वह हत्या, चोरी, लूट, छिनैती, मादक पदार्थों की तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त हैं। एनडीपीएस एक्ट के अपराधियों के घरों में डॉग स्क्वायड और आर्म्स एक्ट के अपराधियों के मकानों में मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि खोड़ा के बाद इंदिरापुरम, साहिबाबाद, कौशांबी, शालीमार गार्डन, लिंकरोड और टीलामोड़ क्षेत्र में भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र में करीब 17,174 अपराधी हैं।
विज्ञापन
Trending Videos