सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   All hospital toilets must be clean: CMS

साफ-सुथरे हों अस्पताल के सभी शौचालय : सीएमएस

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
All hospital toilets must be clean: CMS
विज्ञापन
साफ-सुथरे हों अस्पताल के सभी शौचालय : सीएमएस

निरीक्षण करने के बाद सुपरवाइजर को बुलाकर दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सीएमएस ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में सबसे अधिक जोर अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर दिया जा रहा है।

सीएमएस डॉ. अशोक झा ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने कहा कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाना चाहिए। इसके लिए जगह-जगह डस्टबिन रखें और शौचालय भी साफ सुथरा हो। सीएमएस ने बताया कि सुबह सुपरवाइजर को बुलाया गया और सभी शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। हर शौचालय के पास एक सफाईकर्मी रहेगा जो वहां की सफाई व्यवस्था देखेगा। ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगती है, इसके लिए अन्य व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। हालांकि ओपीडी में काउंटर बढ़ाना संभव नहीं है क्योंकि अभी यहां पर 10 काउंटर पहले से ही चल रहे हैं। इसके अलावा आभा आईडी के बारे में पूछताछ करने के लिए एक काउंटर बाहर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed