{"_id":"6a2bfabdf057256cad0884ef","slug":"deputy-commissioner-suffered-heart-attack-during-meeting-at-gst-office-at-greater-noida-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा में अफसर हो रहे प्रताड़ित; GST कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर को हार्ट अटैक, अपर आयुक्त पर लगे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा में अफसर हो रहे प्रताड़ित; GST कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर को हार्ट अटैक, अपर आयुक्त पर लगे आरोप
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्रेटर नोएडा के जीएसटी कार्यालय में बैठक के दौरान उपायुक्त वेद प्रकाश सिंह को दिल का दौरा आ गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। अधिकारियों ने अपर आयुक्त पर उनके साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
समर्थन में अस्पताल पहुंचे जीएसटी के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सेक्टर 148 स्थित जीएसटी कार्यालय में बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर को हार्ट अटैक आ गया। आरोप है कि एडिशनल कमिश्नर ने उनके साथ अभद्रता की। वह हाथ जोड़ते गुहार लगाते रहे कि सब काम हो जाएगा शांत हो जाइए,लेकिन उन्होंने उनकी एक भी बात नहीं सुनी।
अधिकारियों ने बताया कि वह जब भी बैठक करने के लिए आते हैं। किसी न किसी अधिकारी के साथ अभद्रता के साथ गाली-गलौज करते हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसा हुआ है। अभी पिछले सप्ताह ही डीसी 11 आलोक कुमार को भी माइनर अटैक पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके साथ ही मधुलिका सिंह भी उनकी प्रताड़ना से परेशान हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि एडिशनल कमिश्नर बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर वेद प्रकाश सिंह से गलत लहजे में बात की। वह कहते रहे कि साहब पुलिस भर्ती में पिछले 5 दिनों से ड्यूटी पर था। काम हो जाएगा।
इसके साथ ही सारे स्टाफ की जनगणना में ड्यूटी लगी है। उसके बाद भी हम दिन रात कर काम कर रहे हैं। कृपया एक-दो दिन का समय दें। सारे काम जल्द कर लिए जाएंगे। उन्होंने एक भी नहीं सुनी और अभद्रता से बात करनी शुरू कर दी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तुम्हारा प्रमोशन भी नहीं होने देंगे। डॉक्टरों ने बताया कि जब वेद प्रकाश सिंह ने आए थे तो वह बेहोश थे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि उनके परिवार को सूचना दी गई है। वह बनारस से आ रहे हैं। तब तक साथ के सभी अधिकारी अस्पताल में ही रहेंगे।
समीक्षा करने पर डिप्टी कमिश्नर को दिक्कत हो रही थी। सवाल पूछे जाने पर डिप्टी कमिश्नर उद्वेलित होने लगे। इनको शांत कराया गया, लेकिन वो शांत नहीं हुए। उसके बाद इनको अस्पताल ले जाया गया। उनकी तबीयत ठीक है। - संदीप भागिया, अपर आयुक्त, राज्य कर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन