सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsfd

Noida News: सेक्टर पी-3 में ग्रीन बेल्ट का विकास कार्य शुरू

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
gfsfd
विज्ञापन
- बाउंड्रीवॉल निर्माण का शुभारंभ, सेक्टरवासियों ने जताई खुशी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में लंबे समय से अधूरी पड़ी ग्रीन बेल्ट का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया है। ए और बी ब्लॉक के बीच स्थित ग्रीन बेल्ट में बाउंड्री वॉल एवं सुरक्षा जाली लगाने के कार्य की शुरुआत सेक्टरवासियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर की गई।
सेक्टरवासियों की ओर से काफी समय से मांग उठाई जा रही थी कि ग्रीन बेल्ट को सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाए। समय के साथ यहां लगी तार फेंसिंग कई स्थानों से टूट चुकी थी, जिसके कारण लोग वहां कूड़ा फेकने लगे थे। इससे ग्रीन बेल्ट गंदगी और अव्यवस्था का केंद्र बनती जा रही थी। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित भाटी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेक्टरवासियों को एक सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित ग्रीन बेल्ट मिलेगी। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित ग्रीन बेल्ट को भी डी ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट की तरह विकसित कराया जाएगा। आरडब्ल्यूए की टीम सेक्टर को सुंदर, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed